पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन की सड़क हादसे में मौत
इंदौर।
इंदौर में आज अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा तेजाजी नगर बायपास, रालामंडल के समीप कार और ट्रक की टक्कर से हुआ।हादसे में प्रेरणा बच्चन, मन संधू और प्रखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पाकिस्तान में बढ़ा आर्थिक संकट, ईंधन के बाद अब आटे की किल्लत से जनता परेशान
महिला को मारने वाले टाइगर की भी मौत, दोबारा जांच करेगी टीम
हेराफेरी मामले में सेबी सख्त, सात लोगों पर लगाया बैन
थायरॉइड से हैं परेशान? जानिए शरीर में कौन-सी कमी बढ़ाती है खतरा
कटहल का सेवन करें
मोबाइल के अधिक उपयोग से हो सकते हैं कई गंभीर रोग