एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में भव्य दीक्षांत समारोह, पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार, 20 दिसंबर को शिक्षा और गौरव का उत्सव देखने को मिला। कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में चौथे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान मिली। मुख्य अतिथि कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थवारचंद गहलोत रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री कृष्णा गौर, भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा और एमपी प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमिशन के प्रेसिडेंट डॉ. खेम सिंह डहरिया भी कार्यक्रम में मौजूद थे।इस दीक्षांत समारोह में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट समेत कुल 835 छात्रों ने डिग्री प्राप्त की, जबकि 29 एचडी छात्रों को भी डिग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में 34 गोल्ड मेडल और एक मेमोरियल मेडल भी वितरित किया गया।समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच व्यक्तियों को मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। इन विभूतियों में सतीश मालवीय – राजनीतिज्ञ, दीपक जायसवाल – राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (NFITU), मनोज कुमार पांडे – दिव्यांगजन पुनर्वास विशेषज्ञ, ब्रह्मऋषि सच्चिदानंद स्वामी – आध्यात्मिक युग और रवीश रोशन – डायरेक्टर, केगर शामिल थे।यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि ज्ञान का कोई अंत नहीं होता। उन्होंने कहा कि अच्छे मनुष्य बनें क्योंकि अच्छे मनुष्य के साथ समाज के हर क्षेत्र में अच्छा ही होता है। उन्होंने फैकल्टी और अभिभावकों की भूमिका की सराहना की और कहा कि छात्रों की सफलता उनके मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने एलएनसीटी ग्रुप के भविष्य के शैक्षणिक, शोध और नवाचार के लक्ष्यों की जानकारी भी दी।एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल डिग्रियां देना नहीं है, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है।
जो समाज के लिए उपयोगी, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना है।दीक्षांत समारोह में कुलपति ने छात्रों को दीक्षांत प्रतिज्ञा दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन पूनम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. श्वेता अनुपम चौकसे, पूजा चौकसे, वीसी एन के थापक सहित सभी विभागों के डीन, डायरेक्टर्स और सीनियर फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा