भीलवाड़ा।
गौसेवा और गौरक्षा अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में हरिशेवा उदासीन आश्रम ने एक बड़ा कदम उठाया है। आज दिनांक 29 जनवरी 2026, गुरुवार को हरिशेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने दादू दयाल गौशाला समिति को ₹10,43,800 (दस लाख तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये) का चेक प्रदान किया। यह चेक जयपुर से आए दादू दयाल संस्था के सचिव भानु प्रताप को सौंपा गया।यह राशि गौसेवा एवं गौरक्षा अभियान के अंतर्गत वाहन व्यवस्था के लिए हरिशेवा धर्मशाला की ओर से दी गई है। उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर 2025 को महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में आयोजित गौसम्मान आह्वान अभियान सम्मेलन में इस सहयोग की घोषणा की गई थी। यह सम्मेलन महंत प्रकाश दास महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था।महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने बताया कि भारतवर्ष में चल रहे गौरक्षा अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से एक वाहन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया था, जिसे आज साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वाहन गौसेवा, गौरक्षा एवं इसके प्रचार-प्रसार कार्यों में उपयोग किया जाएगा, जिससे देशभर में अभियान को नई गति मिलेगी।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वाहन के चालक एवं संचालन खर्च (तेल, रखरखाव आदि) के लिए अलग से ₹5 लाख का चेक भी शीघ्र प्रदान किया जाएगा, ताकि यह सेवा कार्य निरंतर और सुचारु रूप से चलता रहे।इस अवसर पर आश्रम के संत मयाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, सचिव हेमंत वच्छानी, हीरालाल गुरनानी, पुरुषोत्तम परियानी, हेमनदास भोजवानी, सनातन सेवा समिति से सुरेश गोयल, रमेश मूंदड़ा, सुनील जागटिया, बाबूलाल टाक, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार सहित बड़ी संख्या में भक्त और सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मौजूद संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने इस सहयोग का स्वागत करते हुए इसे गौसेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताया।