रीवा: रील के चक्कर में 'ट्रैफिक' फेल, प्रभारी की रीलबाज़ी से जनता जाम में त्रस्त
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रही है। शहर के प्रमुख चौराहों — पुराने बस स्टैंड, प्रकाश चौराहा और शिल्पी प्लाजा — पर जनता घंटों जाम में फंसी रहती है, जबकि यातायात प्रभारी अनीमा शर्मा अपनी रील बनाने की गतिविधियों में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर प्रभारी की रीलबाज़ी अब प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
जाम से कराहता शहर:
रीवा शहर के व्यस्ततम चौराहों में ट्रैफिक की स्थिति इतनी खराब है कि एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इससे मरीजों की जान पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
रील बनाने का शौक पड़ा भारी:
यातायात प्रभारी अनीमा शर्मा पर आरोप है कि वे ड्यूटी के दौरान रील बनाने में अधिक समय देती हैं। पहले भी रीवा पुलिस के कई कर्मियों को इसी कारण नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
अधिवक्ताओं के साथ विवाद:
हाल ही में प्रभारी और उनके अमले पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। नाराज़ अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर प्रभारी के तत्काल निलंबन की मांग की है।
वीवीआईपी मूवमेंट भी फेल:
शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था का आलम यह है कि राज्यपाल के काफिले को भी जाम में फंसा देखा गया। इससे प्रशासन की किरकिरी हुई और जनता में रोष बढ़ा।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा