बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
मोहन बड़ोदिया।
मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जिसके बाद कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की खबरें सामने आई हैं। चौमा, करजू, बुरलाय, निपानिया, मोहना और फ़ावका सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने से किसानों में हड़कंप मच गया।इस समय क्षेत्र में रबी फसलें पकने की अवस्था में हैं। ऐसे में बारिश और ओलों के गिरने से गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई खेतों में खड़ी फसल आड़ी पड़ गई है, जिससे पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है।अचानक बदले मौसम के बाद किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बिगड़ा रहा, तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल किसान मौसम के शांत होने की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव