बालाघाट में सहकारी समिति कर्मचारियों की वार्षिक आमसभा संपन्न
बालाघाट। मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ इकाई बालाघाट के बैनर तले शनिवार को जिले की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में पदस्थ कर्मचारियों की वार्षिक आमसभा का आयोजन स्थानीय कमला नेहरू भवन में किया गया। इस मौके पर महासंघ से जुड़े पदाधिकारी और जिले के सहकारी समिति कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा में महासंघ के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह आमसभा समिति कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और समाधान के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा के माध्यम से सभी कर्मचारियों के बीच संवाद स्थापित किया गया और उनके स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए सार्थक चर्चा की गई।ज्ञात हो कि केंद्र और राज्य शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन सहकारी समितियां द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यक्षमता पर भी मंथन किया।महासंघ ने यह भी जोर दिया कि कर्मचारियों के हितों, कार्यस्थल की समस्याओं और योजना क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर लगातार संवाद बनाए रखना आवश्यक है। वार्षिक आमसभा में जिले की सभी यूनिट के पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

5 परिवारों की घर वापसी से समारोह में खुशी का माहौल
US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
नर्मदा पुल से कूदे युवक की जान बची