चामुण्डा माता मेले में भक्ति और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
खाचरौद। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका द्वारा माँ चामुण्डा माता मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय भव्य मेले में हर दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम देखने को मिल रही है। मेले में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक पहुंचकर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मार्च को राजस्थानी नृत्य एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों और लोकनृत्य पर दर्शक जमकर झूमे और कार्यक्रम को खूब सराहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा और वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम बम्बोरिया द्वारा माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। साथ ही सभी कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।मेले में 22 मार्च को चंटिया (बाना) फैंसी डांडिया का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी पारंपरिक और आकर्षक वेशभूषा में शामिल हुए। डांडिया की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका द्वारा बेस्ट फैंसी ड्रेस पहनने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।मेले में मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले, चकरी, मीना बाजार और विभिन्न खानपान की दुकानों की व्यवस्था भी की गई है, जिसका नागरिक जमकर आनंद ले रहे हैं।नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा और सीएमओ रवि गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च को स्वरांजलि ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।इस प्रकार चामुण्डा माता परिसर में आयोजित यह मेला श्रद्धा, भक्ति और मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन नया उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

ईरान पर ट्रंप का तीखा बयान, शांति वार्ता से पहले दी सख्त चेतावनी
संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई लंबी बातचीत
सीतापुर बैंक मैनेजर विपिन पटेल का प्रमोशन, भावुक विदाई समारोह में ग्राहकों की आंखें नम
इंदौर के बाद अब भोपाल AIIMS के NICU में चूहों की एंट्री, अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल