मथुरा-वृंदावन में स्वच्छता अभियान तेज, 70 वार्डों में दो शिफ्टों में हो रही सफाई
मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से नगर क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। यह अभियान नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे लगातार प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।सहायक अपर नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से शुरू होकर लगभग 11:30 से 12 बजे तक चलती है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद शुरू होती है। दो शिफ्टों में सफाई होने से पूरे दिन शहर में स्वच्छता बनी रहती है।उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मंदिर क्षेत्रों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई मित्रों के साथ-साथ सुपरवाइजर और स्वच्छता निरीक्षक लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्पॉट चेक भी कर रहे हैं।यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद घाटों की सीढ़ियों पर जमा होने वाली मिट्टी और गंदगी को हटाने के लिए भी विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर इस अभियान को और तेज कर दिया जाता है। हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर यमुना घाटों की विशेष सफाई कराई गई, जिससे स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट उपलब्ध कराए जा सके।वहीं यमुना पार स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने एक निजी कंपनी को कार्य सौंपा है। कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कूड़ा निस्तारण के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्गंध, धुआं या अवशेष न रहें। कंपनी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और नगर निगम का दावा है कि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
माहे रमजान का चांद नजर आते ही खुशियों की लहर, इबादत में डूबा मुस्लिम समाज
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी