कुंभराज के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में तिरंगे के अपमान का मामला, लापरवाही से नीचे गिरा राष्ट्रीय ध्वज
गुना
देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया जाता है, लेकिन कुंभराज तहसील अंतर्गत ग्राम कंडायापुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा झंडा विद्यालय परिसर में जमीन पर गिरा हुआ मिला, जिससे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, विद्यालय में शिक्षक द्वारा ध्वजारोहण तो किया गया, लेकिन तिरंगे की सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए। झंडे को एक असुरक्षित दीवार पर केवल चैन के सहारे बांधा गया था। तेज हवा का एक झोंका आते ही तिरंगा नीचे गिर गया और लंबे समय तक जमीन पर पड़ा रहा। इस दौरान आसपास आवारा कुत्तों के घूमते हुए भी नजर आए, जिससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंची।ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा इस गंभीर लापरवाही के कारण तिरंगे का अपमान हुआ है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और सम्मान का प्रतीक है और उसके प्रति इस तरह की उदासीनता किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिक्षक समय रहते तिरंगे की उचित व्यवस्था करते और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह अपमान न हो।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा