लाजपतपुरा वार्ड में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत
सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला लाजपतपुरा वार्ड में 2 दिन पहले 26 नवंबर की रात सुशील चौबे नाम के व्यक्ति की एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। वही आज शुक्रवार को सुशील चौबे की अस्पताल में मौत हो गई। जहा मृतक के भाई का आरोप है कि सुशील चौबे का लाजपतपुरा वार्ड में तुलसी प्रजापति शख्स के साथ विवाद हुआ था उसी ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया, परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक सुशील चौबे अपराधिक प्रवृत्ति का था। जिस पर गोपालगंज थाना एवं सिटी कोतवाली थाने में कई मामले भी दर्ज हैं वही मारपीट किस वजह से हुई है इसका कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया । फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। वही वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस अधिकारी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इसी बीच एडमिशल एस. पी. लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि हो पाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सबका हिसाब होगा
मानसिक दबाव की चपेट में डॉक्टर और NEET स्टूडेंट, MP में बढ़ी काउंसलिंग की जरूरत
राइड के दौरान छेड़खानी का आरोप, वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
कला, खेल और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अमेरिका में 15 हजार भारतीयों पर संकट, नौकरी गई तो डिपोर्ट का बढ़ा खतरा