ऑपरेशन “प्रहार” में बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा
खरगोन। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सनावद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस टीम द्वारा अनाज मंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12 ग्राम 650 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रतलाम निवासी आमिन खान उर्फ महाराज का नाम सप्लायर के रूप में बताया। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रतलाम से तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लगभग 75 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित करीब 4 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत थाना सनावद में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इससे नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में थाना स्टाफ व साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा। खरगोन पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

5 परिवारों की घर वापसी से समारोह में खुशी का माहौल
US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
नर्मदा पुल से कूदे युवक की जान बची