मानवता की अनुपम मिसाल: गेलड़ा परिवार के नेत्रदान से दो जीवन होंगे रोशन
नागदा।
नगर के प्रतिष्ठित गेलड़ा परिवार ने मानवता की अनुपम मिसाल पेश करते हुए समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। राजेंद्र गेलड़ा एवं रूपेश गेलड़ा की 75 वर्षीय पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती श्रीकांता देवी गेलड़ा का 19 जनवरी को मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। शोकाकुल परिजनों की सहमति से संपन्न इस पुण्य कार्य के माध्यम से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलने की संभावना बनी है।नेत्रदान की प्रक्रिया गीता भवन न्यास समिति, बड़नगर के नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी. एल. ददरवाल एवं मनीष तलाच द्वारा विधिवत रूप से पूरी की गई। समिति द्वारा इस नेत्रदान को क्रमांक 908 के रूप में पंजीकृत किया गया।जैन सोशल ग्रुप नागदा के नेत्रदान प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक कोलन की सूचना पर एवं गेलड़ा परिवार की सहमति से जैन सोशल ग्रुप के सहयोग से यह नगर का 53वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समय पर की गई त्वरित कार्रवाई के चलते दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है।इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप नागदा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बम ने गेलड़ा परिवार के इस सराहनीय और मानवीय निर्णय की प्रशंसा करते हुए नेत्रदानी पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी. एल. ददरवाल ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार का निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए।नेत्रदान के उपरांत समिति की ओर से गेलड़ा परिवार को सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान राकेश पोरवाल, अमित कोलन, मनोज मामा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।गेलड़ा परिवार के इस पुण्य कार्य से न केवल दो जीवन रोशन होंगे, बल्कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद