भीलवाड़ा: मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत तिलक मंडल का एक दिवसीय धरना-अनशन
भीलवाड़ा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और मनरेगा कानून में बदलाव के प्रयासों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के तिलक मंडल द्वारा 20 जनवरी 2026 को अंहिसा सर्कल चौराहा पर एक दिवसीय धरना-अनशन आयोजित किया गया, जो प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और ग्रामीण जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया। तिलक मंडल अध्यक्ष अनिल डीड़वानिया ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने के प्रयास में है, जैसे कि राज्य सरकारों पर 40 प्रतिशत वित्तीय भार डालना, योजना का नाम बदलना और कानून में संशोधन करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के प्रयासों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय गिरधारी लाल व्यास की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन निसार सिलावट ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं है, बल्कि गरीबों के लिए जीवन सुरक्षा का कवच है, जिसे भाजपा सरकार लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के मार्गदर्शन में तिलक मंडल प्रभारी राजकुमार खटीक, रोशन कोली, सह-प्रभारी अनिता पहाड़िया और गोपाल खटीक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।धरना-अनशन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, पार्षद उस्मान पठान, वसीम शेख, हमीद रंगरेज, मो. हारून रंगरेज, बंशीलाल डीड़वानिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा योजना को बचाने का संकल्प लिया और इसे ग्रामीण जनता के लिए सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई।

डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत