बांसवाड़ा में कार्रवाई, बिना सूचना धार्मिक प्रचार करते 12 लोग गिरफ्तार
बांसवाड़ा| जिले के बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना अन्य राज्य से आकर धार्मिक प्रचार करने और पुलिस की समझाइश के दौरान उग्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने तब्लीगी जमात से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग दूसरे राज्य से आकर कस्बे में धार्मिक प्रचार कर रहे हैं। यह टीम बागीदौरा में अलग-अलग स्थानों पर लोगों से संपर्क कर रही थी और उनके व्यवहार से शांति भंग होने की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलने पर कलिंजरा थाने से एसआई रमेशचंद्र पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मस्जिद के पीछे गली में मिले इन लोगों ने खुद को गोधरा (गुजरात) की तब्लीगी जमात से जुड़ा बताया और कहा कि वे रमजान माह से पहले धार्मिक प्रचार के उद्देश्य से यहां आए हैं।
बहस पर उतरे, हुए उग्र
जब पुलिस ने उनसे बिना पूर्व सूचना के आने और प्रचार करने के बारे में सवाल किया तो वे बहस पर उतारू हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 से 170 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस दल ने उनके सामान की तलाशी ली और सभी को बागीदौरा पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में उक्त जमात में शामिल लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, जिम के बाहर मारपीट
मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं