कसरावद में गायत्री मंत्र का महात्म्य, प्रज्ञा पुराण कथा में चौथे दिन चर्चा
कसरावद तहसील के ग्राम गवला में चल रही सायंकालीन प्रज्ञा पुराण कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावाचक रामलाल पटेल ने बताया कि गायत्री मंत्र को जपने वाला आत्मबल संपन्न होता है। गायत्री मंत्र का जप करने से व्यक्ति की कीर्ति बढ़ती है। गायत्री मंत्र बुद्धि को निर्मल, पवित्र और उत्कृष्ट बनाने वाला महामंत्र है। इसलिए नित्य कुछ मंत्र गायत्री के जरूर जप करना चाहिए क्योंकि वह साधक की प्रत्यक्ष कामधेनु है, कल्पवृक्ष है, महाप्रज्ञा है। पटेल ने बताया कि सारे ऋषि मुनियों, देवताओं और महापुरुषों ने भी गायत्री का जप करके दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त कीं है । स्वयं भगवान राम ने गायत्री की उपासना करके बला और अबला नामक सिद्धियां प्राप्त की थी। भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार छंदों में मैं स्वयं गायत्री हूं। गायत्री के जप का ही प्रभाव था ।जिसके बल पर सावित्री यमराज से अपने पति के प्राण बचाने में सफल हुई थी।

मतदान केंद्र पर AI रोबोट ‘नीला’ का स्वागत, मतदाताओं के बीच बना आकर्षण
क्या वामिका गब्बी ने किया था राजपाल यादव को इग्नोर? एक्टर ने बताई सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट में PIL, छह साल तक के बच्चों के लिए नया आधार कार्ड देने की मांग
असम में सियासी वार, पीजूष हजारिका का पवन खेड़ा पर तीखा हमला
अक्षय खन्ना की आदत देख हैरान हुए दानिश पंडोर
‘धुरंधर’ के ‘एसपी साहब’ से मिले राघव चड्ढा, तस्वीरें वायरल