बिस्टान में नाली निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
बिस्टान (खरगोन, मध्य प्रदेश)।
नगर परिषद बिस्टान के गोपालपुरा वार्ड 12 में हाल ही में कराया गया नाली निर्माण विवादों में घिर गया है। मंगलवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायती आवेदन सौंपते हुए कहा कि नाली निर्माण घटिया एवं गुणवत्ताहीन है। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस नाली निर्माण से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।सीएमओ बिस्टान संतोष कुमार पाराशर ने बताया कि रहवासियों की शिकायत पर मौका मुआयना किया गया है। ठेकेदार को इस्तीमेट अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेयजल पाइपलाइन में सिवरेज का पानी जाने जैसी कोई स्थिति नहीं है।ग्रामीण सद्दाम गोपालपुरा और गायत्री बाई गोपालपुरा ने अपनी आपत्ति जताई और कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे भविष्य में पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है।

LPG संकट: कर्नाटक ने केंद्र से ऑटो गैस सप्लाई की समस्या दूर करने की अपील की
राजपुरा गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बेटी की शादी से तीन दिन पहले हुआ हादसा
क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
वृंदावन यमुना में स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा, 10 पर्यटकों की मौत, कई लापता बचाव जारी
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल