नर्मदा नदी में नाव संचालन को लेकर चल रहा विवाद जिला मुख्यालय पहुंचा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खरगोन (मध्य प्रदेश)।
खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी में नाव संचालन को लेकर चल रहा विवाद अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को कहार समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और पेशवाघाट महिला नाविक कल्याण समिति सोसायटी के बैनर तले कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।ज्ञापन सौंपते हुए समिति अध्यक्ष रेखा वर्मा सहित अन्य समाजजनों ने बताया कि कहार समाज के लोग वर्षों से नर्मदा नदी में नाव संचालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों से लगातार मांग के बावजूद नाव संचालन के लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते नाव संचालन के दौरान विवाद की स्थिति बन रही है।समाजजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन राजनीतिक दबाव में नाविकों के बीच भेदभाव कर रहा है। उनका कहना है कि मां रेवा केवट नोका समिति के लोगों को बिना लाइसेंस नाव संचालन की अनुमति दी जा रही है, जबकि उनकी नावों को रोका जा रहा है।कहार समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे नाव संचालन कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। यदि उन्हें इस कार्य से रोका गया तो उनके सामने आर्थिक संकट और भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। समाजजनों ने कलेक्टर से मांग की है कि वे मामले में हस्तक्षेप कर न्यायसंगत रूप से नाव संचालन की अनुमति एवं लाइसेंस जारी कराएं, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।

LPG संकट: कर्नाटक ने केंद्र से ऑटो गैस सप्लाई की समस्या दूर करने की अपील की
राजपुरा गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बेटी की शादी से तीन दिन पहले हुआ हादसा
क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
वृंदावन यमुना में स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा, 10 पर्यटकों की मौत, कई लापता बचाव जारी
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल