विधानसभा क्षेत्र 184 कसरावद में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम रहेंगे यथावत
कसरावद (जिला खरगोन, मध्य प्रदेश)।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 कसरावद में निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) द्वारा मतदाताओं की डोर-टू-डोर मैपिंग का कार्य किया गया। इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की गहन जांच की गई।पुनरीक्षण के दौरान ASDR श्रेणी के मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाए गए। वहीं, ऐसे मतदाता जिनकी 2003 की आधारभूत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, उन्हें ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखते हुए प्रारूप निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 184 कसरावद में नो मैपिंग श्रेणी के कुल 477 मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की तिथि प्रदान की गई है। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में यथावत रखे जाएंगे, जबकि अपात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे।प्रशासन द्वारा यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की जा रही है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनी रहे।

LPG संकट: कर्नाटक ने केंद्र से ऑटो गैस सप्लाई की समस्या दूर करने की अपील की
राजपुरा गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, बेटी की शादी से तीन दिन पहले हुआ हादसा
क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
वृंदावन यमुना में स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा, 10 पर्यटकों की मौत, कई लापता बचाव जारी
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल