टीकमगढ़ में तम्बाकू विवाद: युवक ने साथी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की
टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में सोमवार रात एक गंभीर और दुखद मामले में युवक ने अपने साथी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह विवाद खाने के लिए तम्बाकू न देने को लेकर शुरू हुआ।घटना 11 से 12 जनवरी की दरम्यानी रात की है, जब खेत की रखवाली कर रहे साहब सिंह परमार और भगवान दास साहू खेत की मेड़ पर आग ताप रहे थे। तभी साहब सिंह ने तम्बाकू की तलब लगने पर भगवान दास से तम्बाकू मांगने कहा, लेकिन भगवान दास ने नाराजगी जताते हुए तम्बाकू देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और गुस्साए साहब सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी से भगवान दास के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया गया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह सूचना पाकर दिगौड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी जारी है।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े