महाकाल मंदिर की अव्यवस्थाओं को लेकर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
उज्जैन के महाकाल मंदिर में फैली अव्यवस्थाओं और आम भक्तों के साथ हो रहे भेदभाव के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोहे के पुल से मंदिर परिसर तक पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा।युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उज्जैन वासियों के लिए भस्मारती में अलग से व्यवस्था की जाए और सप्ताह में कम से कम तीन दिन आम लोगों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाए। उनका आरोप था कि दर्शन को लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा लगातार भेदभाव किया जा रहा है, जिससे स्थानीय श्रद्धालु परेशान हैं।युवक कांग्रेस ने मंदिर प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरेली में भीषण गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई टेंशन: उज्जैन में ₹115 पार, कमलनाथ का सरकार पर हमला
साध्वियों की मौत से गुस्से में जैन समाज: रीवा घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन आज
तप रहा मध्य प्रदेश: नौतपा शुरू होते ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, 44 जिलों में चेतावनी
कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ रेड: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संदिग्धों के घरों की तलाशी
पिता आनंद कुमार संग BSP मीटिंग में पहुंचे आकाश, लेकिन यूपी नेतृत्व से बनाए गए दूर