देवरी में युवा कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का “घंटा बजाओ” आंदोलन, मंत्री के इस्तीफे की मांग
सागर जिले की देवरी में युवा कांग्रेस ने नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अभद्र व्यवहार और इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा के नेतृत्व में देवरी के सरदार वल्लभ भाई चौराहे पर “कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफा दो”, “भाजपा सरकार मुर्दाबाद”, “दूषित पानी पीने से हुई मौतों का इंसाफ दो” जैसे नारे लगाए गए।मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत के मामले में जब एनडीटीवी के पत्रकार ने मंत्री से सवाल किया, तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर युवा कांग्रेस ने उनका विरोध करते हुए घंटा बजाओ आंदोलन किया और मंत्री से इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष गौरव पांडे, कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा, शेकी राय, सौरभ नामदेव, रुपेश पटेल और सचिन नामदेव सहित युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन