ग्राम निमखेड़ा में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का मोर्चा,
खरगोन। जिले के ग्राम निमखेड़ा की महिलाओं ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में सुनाते हुए गांव में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि गांव में अवैध शराब की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। लोग दिनभर शराब पीकर हंगामा करते है, जिससे गांव की शांति भंग हो रही है। घर के पुरुष लड़ाई-झगड़ा कर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, वहीं स्वास्थ्य पर भी विपरित असर पड़ रहा है। शराब पीने वाले बीमारियों में जकड़े जाने पर परिवार उपचार कराने में समर्थ नही है। आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। कई लोगों की लगातार शराब पीने से मौत भी हो चुकी है।

पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।