महाआर्यमन सिंघिया पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, भारतीय टीम की जीत की कामना
उज्जैन।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंघिया आज सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे तड़के आयोजित होने वाली भस्मारती में शामिल हुए और भगवान महाकाल से देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।गौरतलब है कि आज इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले महाआर्यमन सिंघिया बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। भस्मारती के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से यही आशीर्वाद मांगा है कि देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत