ओवरब्रिज से नहीं सुलझेगा रीवा का जाम— कनेक्टिंग सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी: मंगू
रीवा। शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मप्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रीवा में अब सिर्फ ओवरब्रिज बनाकर समस्या का समाधान संभव नहीं है, क्योंकि शहर में ‘जाम का विकास’ हो चुका है। ऐसे में वास्तविक राहत तभी मिलेगी, जब कनेक्टिंग और लिंक सड़कों का व्यवस्थित चौड़ीकरण किया जाए।मंगू ने बताया कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी संपर्क सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। रोज़ाना ऑफिस टाइम और बाजार क्षेत्रों में लगने वाला जाम अब शहरवासियों के लिए स्थायी परेशानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना है, तो प्रशासन को ओवरब्रिजों पर निर्भर रहने की बजाय सभी वैकल्पिक मार्गों का विस्तार, सुधार और चौड़ीकरण तुरंत शुरू करना चाहिए।कांग्रेस नेता ने चेताया कि वर्तमान हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और समय रहते कदम न उठाए गए तो स्थिति और गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि रीवा को रोज़ाना के जाम से स्थायी राहत मिल सके।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन