भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, 4 से 10 जनवरी तक चलेगा आयोजन
कसरावद (खरगोन, मध्य प्रदेश)।
श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति, कसरावद के तत्वावधान में नगर में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा मंडलोई चौक से प्रारंभ होकर विजय स्तंभ चौराहा होते हुए कथा स्थल विश्वास जिनिंग परिसर, छोटा नाका पहुंचेगी।आयोजन को लेकर कथा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति द्वारा पिछले 31 वर्षों से निरंतर धार्मिक कथाओं और आयोजनों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने हेतु संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन रविवार 4 जनवरी से शनिवार 10 जनवरी तक प्रतिदिन आयोजित होगा। कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचक शुभम कृष्ण दुबे (हातोद वाले) द्वारा किया जाएगा। वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का भावपूर्ण एवं संगीतमय रसपान कराएंगे।आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन