भीलवाड़ा में गेहूं की आड़ में उगाई जा रही अवैध अफीम की खेती पकड़ी
भीलवाड़ा। जिले के सहाड़ा तहसील के कंगनी गांव में गेहूं की खेती की आड़ में उगाई जा रही अवैध अफीम की खेती पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने खेत में उगाए गए अफीम के पौधों को जब्त किया।जानकारी के अनुसार कंगनी गांव में एक खेत में गैर कानूनी तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर CBN की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान खेत में गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए 391 अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया।अधिकारियों के अनुसार तस्करों द्वारा अवैध अफीम की खेती को छिपाने के लिए गेहूं की फसल की आड़ ली गई थी, ताकि किसी को शक न हो। टीम ने पौधों को नष्ट कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।CBN अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना