प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कसरावद में भव्य स्वागत
खरगोन जिले के कसरावद में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। पटवारी सड़क मार्ग से जिले में पहुंचे, जहां मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत-सत्कार किया।मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कैबिनेट मंत्री विजय शाह और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं की लगातार हो रही गैर-जिम्मेदार बयानबाजी पर सरकार और पार्टी चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से वोट लेने के बाद सरकार प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर रही है।पटवारी ने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे रावण का अहंकार ज्यादा समय तक नहीं टिक सका, वैसे ही भाजपा का अहंकार भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने खून-पसीने की कमाई का दुरुपयोग होते देख रही है।

ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?