राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला, कोहरे और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
कोटा | कोटा शहर में सुबह अचानक कोहरे ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे दृश्यता कम हो गई। कोहरे की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम रही। सुबह 11 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकली।
ठंडी हवा भी चलती रही। शाम होते ही ठंडी हवा के चलते सर्दी का असर और तेज हो गया। रात के समय लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे। कोटा का अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में आगामी सप्ताह में राजस्थान के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जबकि शेष भागों में यह गिरावट 1 से 2 डिग्री तक रह सकती है। वहीं ठंडी हवाओं और कोहरे का दौर जारी रहेगा।
कोहरा क्यों होता है?
तापमान कम होने पर रात में जमीन तेजी से ठंडी हो जाती है। इसके संपर्क में आने वाली हवा भी ठंडी हो जाती है। जब हवा का तापमान उसके डे-पॉइंट (ओसांक) तक पहुंच जाता है तो हवा में मौजूद नमी पानी की बेहद छोटी बूंदों में बदल जाती है। यही कोहरा बन जाता है।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट