खरगोन में महती नागलवाड़ी नर्मदा घाटी जल परियोजना से पानी नहीं मिलने की शिकायत किसानों ने कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई
खरगोन। जिले के महती नागलवाड़ी क्षेत्र के किसान नर्मदा घाटी जल परियोजना से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्राम बांड्या पूरा दशनावल के किसानों ने बताया कि अनुबंध के बावजूद उन्हें रबी सीजन में पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
किसानों सखाराम, सीताराम और अन्य ने बताया कि वे सेगांव जनपद के निवासी हैं और ग्राम में एचसी माइनर 10 पेटी (122, 123, 125, 126 आदि) के माध्यम से सिंचाई के लिए अनुबंधित थे। इस योजना से लगभग 750 एकड़ क्षेत्र सिंचित करने का अनुबंध किया गया था, लेकिन किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द ही पानी उपलब्ध कराया जाए।

जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
आज का पंचांग