खरगोन जिले के कसरावद में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन – इंदौर टीम विजेता
खरगोन जिले के कसरावद में कन्या शाला ग्राउंड पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी गलत आदतों से दूर रखना था। प्रतियोगिता का उद्घाटन कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने रिबन काटकर और वॉलीबॉल खेलकर किया। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 19 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। प्रारंभिक मुकाबलों से लेकर सेमीफाइनल तक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला इंदौर और मंडलेश्वर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः इंदौर की टीम विजेता बनकर प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रही। विजेता टीम को जयप्रकाश पाटीदार (जीपी) की ओर से 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि द्वितीय स्थान के लिए नीलेश पटेल द्वारा 7,000 रुपये और तृतीय स्थान के लिए यश पाटीदार एवं प्रदुमन मंडलोई की ओर से 5,000 रुपये दिए गए। समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाती हैं।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक