भागीरथपुरा की घटना से नहीं जागा प्रशासन, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पानी की टंकी की सफाई और नलखेड़ा रोड पर नाले में किए गए पाइपलाइन ज्वाइंट को हटाने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि गांव की पुरानी पानी की टंकी कई वर्षों से साफ नहीं कराई गई है, जिससे दूषित पानी मिलने का खतरा है। वहीं, नाले में पाइपलाइन का ज्वाइंट लीकेज का कारण बन सकता है, जिससे गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल सकता है।ग्रामीण दीपक जैन ने चेताया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में भी भागीरथपुरा जैसी घटना हो सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में पवन बैरागी, रामचंद्र सूर्यवंशी, मनीष प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल