गरीबों के हक पर डाका: कोटा डीलर की मनमानी से परेशान ग्रामीण
मथुरा। जिले की छाता तहसील के गांव राहनेरा में राशन वितरण के दौरान कोटा डीलर की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अपना राशन लेने कोटा पर जाते हैं, तो डीलर अंगूठा लगवाने के बाद कहता है कि “तुम्हारा अंगूठा सही नहीं है, राशन नहीं मिलेगा।” इसके बावजूद जब लाभार्थी राशन मांगता है, तो डीलर सीधे इनकार कर देता है।ग्रामीणों ने कई बार 1076 और आपूर्ति कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक इस डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दबंग डीलर और प्रधान क्षेत्रीय नेताओं और सक्षम अधिकारियों की कृपा से बचते हैं, इसलिए गरीब जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोटा डीलरों और अधिकारियों का यह गठजोड़ गरीबों का राशन और ₹2000 की सम्मान निधि तक हड़प रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन द्वारा चल रही योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचेगा, तो आगामी चुनाव में इसका जनता जवाब देगी।स्थानीय लाभार्थियों का कहना है कि गरीबों के हक खाने वाले कभी फल-फूल नहीं सकते, चाहे वे दबंग हों या प्रशासन के अधिकारी।

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा