ग्राम पंचायत देवली में खुलेआम भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने जांच टीम पर भी उठाए सवाल
खरगोन जिले की जनपद गोगांवा की ग्राम पंचायत देवली में निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएँ की जा रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकी है।ग्रामीण दशरथ राठौड़ का आरोप है कि शिकायतों की जांच उन्हीं लोगों को सौंप दी गई है, जो खुद भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सिर्फ पत्राचार किया जा रहा है, वास्तविक जांच जमीन पर नहीं हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार, जांच दल ने पंचायत सचिव से निर्माण कार्यों के बिल ग्रामीणों और शिकायतकर्ता के सामने प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी बिल नहीं दिखाए गए। इससे भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर