मथुरा। ठंड के मौसम में जरूरतमंद किसानों और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तहसील मिलक के गांव रहसैना में भारतीय किसान यूनियन सुनील के तत्वावधान में कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोनू शर्मा एवं जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में आयोजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संगठन की आगामी रणनीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।आयोजन के दौरान जरूरतमंद किसानों और ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर वीरेंद्र गंगवार, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद गंगवार, सुनील गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष मंगलसेन लोधी, लालमन लोधी, इंद्रपाल राठौर, नौवत राम, थान सिंह गंगवार, टिंकू शर्मा, पप्पू सैनी, विजय सिंह लोधी, कपिल सक्सेना, राम चरण गंगवार, राजेश सैनी, राम गोपाल शर्मा, आकाश शर्मा, परशुराम पहलवान, हरीश गंगवार, सचिन गंगवार, पद्मेश्वरी, गफ्फार भाई, किरण पाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शामिल किसानों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है और किसान संगठनों के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी किसान हित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।