शहडोल जिले में भारत सरकार की योजना मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के हित में काम करने वाले अधिकारियों और संगठनों को जागरूक करना और योजनाओं की सही जानकारी देना था।जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि मिशन वात्सल्य के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए देशभर में काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से शहडोल जिले में कार्यरत संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई, ताकि वे संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए बच्चों को योजनाओं का लाभ दिला सकें।कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य प्रदीप सिंह ने बाल अधिकारों और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के साथ बोर्ड की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। वहीं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कल्याणी वाजपेयी ने देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।इसके अलावा एडवोकेट और जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सतीश पाठक ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों को मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य अभिषेक चौकसे और अजय मिश्र, विशेष किशोर पुलिस इकाई के बाल संरक्षण अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, पॉक्सो सपोर्ट पर्सन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।