उज्जैन के राहगीरी आनंदोत्सव में बड़ा हादसा टला
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित ‘राहगीरी आनंदोत्सव’ के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब घुड़सवारी कर रहे थे, तभी अचानक घोड़े पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। इस घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती से टली अनहोनी
मुख्यमंत्री के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उन्हें संभाल लिया। राहत की बात यह रही कि मुख्यमंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और कार्यक्रम की अन्य गतिविधियों में भी शामिल हुए।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा