उज्जैन में सरकारी परिसर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल
महाकाल की नगरी उज्जैन में जहां एक ओर शराब पर प्रतिबंध है, वहीं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में शराब पार्टी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च रंगपंचमी के दिन कुछ लोग कार्यालय परिसर में कार के भीतर बैठकर शराब की महफिल सजाते नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से परिसर में शराब का सेवन करते लोग दिखाई दे रहे हैं।मामले को लेकर अब क्षेत्रीय प्रबंधक उदय सिंह मौर्य से जवाब मांगा जा रहा है कि सरकारी कार्यालय परिसर में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां कैसे हो रही हैं। खास बात यह है कि उज्जैन मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिला है और यहां शराब पर प्रतिबंध लागू है, इसके बावजूद सरकारी परिसर में शराब सेवन का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।इस संबंध में जब क्षेत्रीय प्रबंधक उदय सिंह मौर्य से पूछा गया कि यहां कोई स्थायी कर्मचारी क्यों नहीं रहता, तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके यहां के परमानेंट CCH कर्मचारियों को सरकारी क्वार्टर में रहने की आदत नहीं है और वे बड़े घरों में रहने के आदी हैं, इसलिए वे क्वार्टर में नहीं रह पाते।अब इस पूरे मामले में प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग उठ रही है। देखने वाली बात यह होगी कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं।

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी