उज्जैन: लोटी स्कूल की 85 साल पुरानी चिमनी सुरक्षित विस्फोट के जरिए हटाई गई
उज्जैन में माघव नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लोटी स्कूल परिसर की 85 साल पुरानी प्राचीन चिमनी को आज नगर निगम ने हटाया। चिमनी को विस्फोटक विशेषज्ञ शरद सरवटे की देखरेख में शाम को नियंत्रित विस्फोट के जरिए गिरा दिया गया।इस चिमनी का समय के साथ ढहने का खतरा बढ़ गया था और यह किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इसे हटाने का निर्णय लिया।कार्यवाही के दौरान आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और यातायात को पूरी तरह से बंद रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे भविष्य में संभावित दुर्घटना से बचाव होगा।

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा