आदिवासी महिलाओं का शराब दुकान के खिलाफ हल्ला बोल, हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
टीकमगढ़ : जिले के बड़ागांव धसान कस्बे में आज आदिवासी महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए टीकमगढ़–सागर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब के नशे में उनके पति आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे घर का माहौल बिगड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने शराब दुकान पहुंचकर उसे बंद भी करा दिया।जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाइश दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और आवागमन बहाल कर दिया।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव