ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी विमान पलटा, बड़ा हादसा
सागर, मध्य प्रदेश। सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनी पायलट अपने विमान से अभ्यास कर रहे थे, तभी विमान पलट गया और उसका एक हिस्सा जमीन से टकरा गया।जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हुआ। इस दौरान प्रशिक्षु पायलट विमान चला रहे थे और किसी कारणवश विमान संतुलन खो बैठा।वहीं, हादसे के समय सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान को एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान यह विमान दुर्घटना हुई। घटना से हवाई पट्टी पर हड़कंप मच गया और राहत-बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची।अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस विमान हादसे में पायलट को चोटें आई हैं या नहीं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संबंधित अधिकारियों को हादसे की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
गर्मी से हाहाकार: MP में रात की लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी टाइम बदली