खरगोन में धर्मशाला के शौचालय से बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी
खरगोन शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्रीराम धर्मशाला में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धर्मशाला परिसर के शौचालय से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।मृतक की पहचान गणपत दवे (60 वर्ष) निवासी इंदौर के रूप में हुई है, जो कपड़ा व्यवसायी थे। बताया गया है कि गणपत दवे 4 जनवरी को धर्मशाला में ठहरे थे, जबकि 5 जनवरी से लापता थे। परिजनों ने कोतवाली थाना खरगोन में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गुमशुदगी के तीसरे दिन, बुधवार सुबह धर्मशाला के शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।वहीं, परिजनों ने धर्मशाला की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शव दो दिनों तक शौचालय में पड़ा रहा, इसके बावजूद सफाई या निगरानी के दौरान किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, जो बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत