अमर शहीदों के सम्मान में देवड़ा ने निकाली जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा
नागदा जं. (निप्र)।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्रांति ग्रुप के तत्वावधान में जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा अमर शहीदों के सम्मान में भवानी सिंह देवड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। इस भव्य तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल हुए और पूरे जोश व उत्साह के साथ तिरंगा लहराते नजर आए।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला महासचिव राकेश यादव, मंडल अध्यक्षद्वय प्रकाश जैन, विजय पटेल, छोटे मल्लाह, श्रीराम शर्मा, पुष्पेंद्र सोलंकी, त्रिलोक प्रजापत, महेश प्रजापत, जनक पुरोहित, संतोष प्रजापत, राजू प्रजापत, रवि प्रजापत, लखन टटावत, भूपेंद्र टटावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए भाग लिया।संपूर्ण यात्रा के दौरान विधायक डॉ. चौहान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हवा में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिरलाग्राम, फिर पालिया रोड और इंदिरा चौक पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा में शामिल हर व्यक्ति पूरे हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ नजर आया।नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि भवानी सिंह देवड़ा द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और व्यापक जनसहभागिता के साथ एक अलग पहचान बनाता है। यह आयोजन न केवल अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है।

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन