टीकमगढ़: घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक घायल
टीकमगढ़।
ठंड और घने कोहरे के चलते बड़ागांव कस्बे की घाटी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्रॉसिंग के दौरान दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, एक आइसर ट्रक दिल्ली से चप्पल लोड कर रायपुर जा रहा था। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान घाटी में दोनों ट्रक क्रॉसिंग के समय एक-दूसरे से टकरा गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन