टीकमगढ़ के पलेरा में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 श्रद्धालु घायल
टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार करीब 100 श्रद्धालु भावरी माता मंदिर की ओर जवारे विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी तेज हवा चलने से सड़क किनारे पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हो गई और मधुमक्खियों ने अचानक श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पलेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बोर्ड परीक्षा के डर से घर छोड़ भागे बच्चे, दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से किया बरामद
यूपी में शिक्षा का संकट: 872 छात्रों पर सिर्फ 2 शिक्षक
ओखला लैंडफिल का कड़वा सच, जहरीले कचरे के बीच मजदूरों की जिंदगी पर संकट
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान