खरगोन में 24 घंटे में खुलासा: रेपिडो कार लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
खरगोन: जिले के बलवाड़ा थाना पुलिस ने रेपिडो कार लूट की सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों ने बलवाड़ा और बुरहानपुर क्षेत्र में एक ही रात में तीन लूट और चोरी की वारदातें की थीं।एसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश निवासी इंदौर पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट की रात आरोपियों ने लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपीयों से लगभग आठ लाख रुपए कीमत की कार, दो मोबाइल और नगद रकम बरामद की है।पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों तथा नेटवर्क से जुड़े खुलासों की संभावना बनी हुई है। एसपी वर्मा ने मात्र 24 घंटे में लूट का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया।

गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।