सिधौली में बिना तलाक दिए तीन शादियां, पीड़िता थाने पहुंची
उज्जैन। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिस अधिकारी के भाई पर बिना तलाक दिए तीन शादियां करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में रहने वाली आलिशा शेख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो महीने पहले उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र में रहने वाले असलम बैंग से हुई थी। शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि असलम बैंग पहले से ही दो शादियां कर चुका है और उसने किसी को तलाक नहीं दिया था।पीड़िता के अनुसार, हाल ही में सुरभि नाम की युवती उसके घर पहुंची और खुद को असलम की पत्नी बताते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इस दौरान आलिशा को असलम को छोड़ने और घर से बाहर निकल जाने की धमकी भी दी गई।पीड़ित युवती अपने माता-पिता और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ चिमनगंज मंडी थाना पहुंची और असलम बैंग सहित उसे संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के परिवार का एक सदस्य पुलिस विभाग में अधिकारी होने के कारण उस पर दबाव बनाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरेली में भीषण गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई टेंशन: उज्जैन में ₹115 पार, कमलनाथ का सरकार पर हमला
साध्वियों की मौत से गुस्से में जैन समाज: रीवा घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन आज
तप रहा मध्य प्रदेश: नौतपा शुरू होते ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, 44 जिलों में चेतावनी
कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ रेड: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संदिग्धों के घरों की तलाशी
पिता आनंद कुमार संग BSP मीटिंग में पहुंचे आकाश, लेकिन यूपी नेतृत्व से बनाए गए दूर