उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरगुण्डा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बरगुण्डा गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज यादव, चंचल उर्फ चवन्नी और अर्जुन बरगुंडा शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में तीस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का थाना क्षेत्र में सार्वजनिक जुलूस निकालकर परेड कराई, ताकि उनका खौफ खत्म किया जा सके।एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि बरगुण्डा गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस की रडार पर हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान