साइबर सेल ने ढूंढे गुम हुए 112 मोबाइल, हाथ में आते ही खिले चेहरे
खरगोन।
घर, दुकान या बाजार जाते समय गुम हो चुके मोबाइलों के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके मोबाइल धारकों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब साइबर सेल से उन्हें अपने मोबाइल मिल जाने की सूचना मिली।रविवार को एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लगभग 22 लाख रुपये मूल्य के 122 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली धारकों को लौटाए गए। मोबाइल हाथ में मिलते ही मोबाइल धारकों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें दर्ज होती रहती हैं। इन मोबाइलों की तलाश के लिए साइबर सेल द्वारा लगातार तकनीकी प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल की सक्रियता और मेहनत के चलते पिछले छह माह में गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने में सफलता मिली है।मोबाइल पुलिस के कब्जे में आने के बाद संबंधित मोबाइल धारकों को सूचना देकर कंट्रोल रूम बुलाया गया और उन्हें उनके मोबाइल सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को साइबर फ्रॉड से बचाव और मोबाइल उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा