निवाड़ी में तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, वाहन सवार फरार, पुलिस जांच में जुटी
निवाड़ी। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा सागर तालाब के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बोलेरो में सवार सभी लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बोलेरो में कितने लोग सवार थे और वे कौन थे। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस वाहन नंबर के आधार पर मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बोलेरो सवारों की तलाश की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार