भीलवाड़ा। केंद्रीय बजट को लेकर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर बजट की सराहना की। मंत्री रावत ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका सीधा लाभ आम जनता, किसान, युवा और महिलाओं को मिलेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट को लेकर दिए गए बयान पर भी कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दे, क्योंकि वे केवल आलोचना करना जानते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।मंत्री रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा विकास की राह पर अग्रसर रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही हैं। जल संसाधन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है।उन्होंने कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में केवल बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। जनता अब सब समझ चुकी है और विकास कार्यों के आधार पर ही अपना निर्णय लेती है।मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्रीय बजट इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला बजट है, जिससे आने वाले समय में देश और प्रदेश दोनों को मजबूती मिलेगी।